file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

PET-2026: परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का अपर पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को दिए

भारतवर्ष समाचार डिजिटल। महराजगंज

महराजगंज। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) के दूसरे दिन की प्रथम पाली को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए महराजगंज पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग तथा प्रवेश प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी और सुरक्षा संबंधी तैयारियों की भी जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी बरती जाए। परीक्षा की शुचिता बनाए रखते हुए निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराना सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के परीक्षा दे सकें।

भारतवर्ष समाचार डिजिटल

ब्यूरो चीफ महराजगंज: रत्नेश्वर कुमार

मो. 9935252106

Recent Posts