file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

बंगाल में फिर बवाल! TMC नेता के घर रेड करने गई ED टीम पर हमला, समर्थकों ने की गाड़ियों में तोड़फोड़

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर छापेमारी करने पहुंची ईडी की टीम पर हमला हुआ है. बंगाल के उत्तरी 24 परगना में प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय सुरक्षा बलों की टीम पर उस वक्त हमला किया गया, जह वे राशन घोटाला मामले में तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख के घर पर छापेमारी करने गए थे. इस हमले में मीडिया की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है और न्यूज18 के पत्रकार पर भी हमला किया गया है.

बताया जा रहा है कि हमले के बीच घटनास्थल पर मौजूद कई मीडिया वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई. न्यूज18 बांग्ला के संवाददाता के साथ भी मारपीट की गई, उनकी कार में तोड़फोड़ की गई और कैमरा तोड़ दिया गया. टीएमती नेता शेख के समर्थकों ने ईडी अफसरों पर हमला किया, जिसकी वजह से छापेमारी नहीं की जा सकी.

विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति खस्ताहाल है. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री और अन्य संबंधित अधिकारियों से इस गंभीर स्थिति का संज्ञान लेने और इस अराजकता को कुचलने के लिए उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया.

Tags: Enforcement directorate, TMC, West bengal

Source link

Recent Posts