file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

Jaipur News: पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह कब पहुंचेंगे जयपुर? जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

जयपुर. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जयपुर आ रहे हैं. यहां आज से तीन दिन तक डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस होने वाली है. इसमें प्रधानमंत्री, गृहमंत्री अमित शाह और सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शिरकत करेंगे. इसके अलावा 28 राज्यों के पुलिस अधिकारी शामिल होंगे. पीएम के तीन दिवसीय दौरे को लेकर शहर में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं.

जानकारी के मुताबिक जयपुर में 5 जनवरी से महानिदेशक-महानिरीक्षक (डीजी-आईजी) सम्मेलन तीन दिन यानी 7 जनवरी तक चलने वाला है. इसमें शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री का तीन दिवसीय दौरा है. गौरतलब है कि ऐसा पहली बार होगा, जब प्रधानमंत्री जयपुर में लगातार तीन दिन रुकेंगे. इस हाई लेवल की बैठक में 28 राज्यों के डीजी आईजी और केंद्र शासित प्रदेशों के आला अधिकारी भाग लेंगे.

ऐसा रहेगा कार्यक्रम
पीएम के साथ ही देश के गृहमंत्री अमित शाह भी जयपुर आ रहे हैं. वो दोपहर 1.30 बजे तक जयपुर पहुंचेंगे. जयपुर में होने वाली कार्यशाला में सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का सत्र होगा. इसके बाद शाम 5.35 बजे तक प्रधानमंत्री मोदी जयपुर पहुंच जाएंगे. वो एयरपोर्ट से सीधे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे. जहां एक बैठक में भाग लेंगे. इसके बाद डीजी-आईजी कांफ्रेंस में शामिल होने का संभावित कार्यक्रम है. पीएम राजभवन में रुकेंगे.

Jaipur News: पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह कब पहुंचेंगे जयपुर? जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

इन मुद्दों पर चर्चा
इस सम्मेलन में पुलिसिंग और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी. इसमें साइबर अपराध, डेटा गवर्नेंस पर चर्चा होगी. इसके अलावा आतंकवाद विरोधी चुनौतियों से निपटने की रणनीति भी तैयार की जाएगी. इसके अलावा देश में उभरते वामपंथी उग्रवाद, नारकोटिक्स तस्करी और जेल सुधार पर भी सत्र होंगे. इसके साथ ही खालिस्तान मूवमेंट को लेकर भी चर्चा होगी.

Tags: Jaipur news, PM Modi, Rajasthan news

Source link

Recent Posts