file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

दिल्ली बन जाएगी शिमला? 2 दिन तक पड़ेगी भीषण ठंड, हरियाणा-पंजाब-यूपी में हालत होगी और खराब

हाइलाइट्स

मौसम विभाग ने कहा कि लगातार बादल छाए रहने और क्षेत्रों में धूप ना होने के कारण 6 डिग्री तक तापमान गिर गया.
एमपी, राजस्थान, दक्षिणी हरियाणा और दक्षिणी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की उम्मीद है.

नई दिल्लीः समूचे उत्तर भारत में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है. एक तरफ बर्फीली हवाएं तो वहीं दूसरी तरफ कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं. आईएमडी ने पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में 6 जनवरी तक भीषण से बहुत भीषण ठंड रहने की संभावना है. राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 5 जनवरी तक भीषण ठंड रहने की संभावना है. वहीं हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में 6 जनवरी तक भीषण से बहुत भीषण ठंड रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है. वहीं उत्तर प्रदेश में 5 जनवरी को 10 डिग्री से नीचे तापमान रहने की संभावना है.

उत्तर भारत के कई हिस्से में लोग गुरुवार को ठंड से कांपते रहे. क्योंकि अधिकतम तापमान 12-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जो कि मौसम के सामान्य से कई डिग्री कम है. मौसम विभाग ने कहा कि लगातार बादल छाए रहने और क्षेत्रों में धूप ना होने के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया.

यदि अधिकतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से 4.5-6.4 डिग्री कम हो जाता है तो कोल्ड डे घोषित किया जाता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अगर तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री कम हो तो सीवियर कोल्ड डे घोषित किया जाता है. गुरुवार को दिल्ली में पारा अधिकतम 12.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था.

हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, यूपी और उत्तरी एमपी के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया. हरियाणा के हिसार में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सीजन के सामान्य से 6.8 डिग्री कम था, जबकि पंजाब के पटियाला में 10.5 डिग्री दर्ज किया गया. राजस्थान के कोटा में लोग 14.1 डिग्री सेल्सियस पर कांप रहे थे. जबकि एमपी के भोपाल में अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस था. मौसम विभाग ने कहा कि रविवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है. अगले सप्ताह की शुरुआत में एमपी, राजस्थान, दक्षिणी हरियाणा और दक्षिणी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की उम्मीद है.

Tags: IMD alert, Weather Update

Source link

Recent Posts