
अटलजी की जयंती पर जिला भोपाल में हुए विभिन्न कार्यक्रम
——————————————–
भोपाल। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर जिला भोपाल द्वारा शौर्य स्मारक चौराहा, एम.पी. नगर स्थित अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सांसद श्री आलोक शर्मा ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि अटल जी राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रतीक थे। उनका संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और विकास को समर्पित रहा। अटल जी के विचार आज भी देश को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय, प्रदेश मंत्री सुश्री राजो मालवीय, प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह राजपूत, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, विकास वीरानी, पूर्व निगम अध्यक्ष कैलाश मिश्रा सहित भाजपा जिला पदाधिकारी, कार्यक्रम टोली के संयोजक एवं सहसंयोजक, पार्षदगण, मंडल अध्यक्षगण, विभिन्न मोर्चा अध्यक्षगण, महिला मोर्चा की बहनें तथा पार्टी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने कहा कि श्रद्धेय श्री अटल जी का जीवन विचार, सिद्धांत और संवेदनशीलता का अद्भुत संगम था। उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया और सुशासन की मजबूत नींव रखी। अटल जी के आदर्शों पर चलकर ही एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।
रविन्द्र तिवारी
भारतवर्ष समाचार भोपाल






