file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

रेजीडेंट चिकित्सकों ने कैंसर पीडि़तों के आश्रम में किए सेवा कार्य पीडि़तों की सेवा करना चिकित्सक का प्रमुख कर्तव्य।

बीकानेर। पीबीएम स्थित कैंसर पीडि़तों के आश्रम में रेजीडेंट चिकित्सकों द्वारा सुशासन दिवस, तुलसी दिवस एवं वीर बाल दिवस पर सेवा कार्य किए गए। श्यामसुंदर सोनी ने बताया कि ट्रोमा सेंटर के सीएमओ डॉ. एलके कपिल के नेतृत्व में रेजीडेंट चिकित्सकों एवं चिकित्साकर्मियों द्वारा आरती कर कैंसर पीडि़त मरीजों के स्वस्थ जीवन की मंगलकामनाएं की। भैरुलाल मौसूण ने बताया कि डॉ. एलके कपिल, शल्य चिकित्सक डॉ. प्रतिभा, भवानी टाक, जितेन्द्र तंवर, संदीप चौधरी, विशाल सोलंकी आदि ने आश्रम में उपस्थित मरीजों व उनके परिजनों को भोजन प्रसादी करवाई। संजय लावट ने बताया कि आरती व संकीर्तन कर भोजन प्रसादी करवाने से सकारात्मकता का संचार होता है तथा सेवा प्रकल्प भी सम्पन्न होता है।

विजय कपूर की रिपोर्ट

Recent Posts