file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

गोरखपुर में गर्लफ्रेंड से बात करने के लिए निकले युवक विशाल यादव (26) की लाश गेहूं के खेत में मिली।

गोरखपुर में गर्लफ्रेंड से बात करने के लिए निकले युवक विशाल यादव (26) की लाश गेहूं के खेत में मिली।

खेत की सिंचाई हुई थी। लाश मिट्‌टी से सनी हुई थी। सिर पर चोट के निशान थे। मुंह पर खून लगा था। आसपास के हालात देखकर लग रहा था कि युवक को मारने से पहले काफी तड़पाया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सहजनवां थाना क्षेत्र के जोगिया कोल कटाई टीकर रोड पर विशाल की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मां शकुंतला देवी ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे वह खाना बना रही थीं। तभी विशाल के मोबाइल पर एक लड़की का फोन आया। वह तुंरत ही घर से निकल गया। कहकर गया था कि थोड़ी देर में वह लौट आएगा।

पुलिस ने जांच की तो गर्लफ्रेंड वाले एंगल का खुलासा हुआ। परिजनों की शिकायत पर सहजनवां पुलिस ने गर्लफ्रेंड, उसके पिता और भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की जा रही है।

विशाल मुंबई में कार पेंट-पॉलिश का काम करता था। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता था। उसने कई धाकड़ वाली रील्स भी बनाई थीं। उसके पिता श्रीप्रकाश यादव की मौत 19 सितंबर को हुई थी। अंतिम संस्कार के लिए विशाल मुंबई से गांव आया था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। दो दिन बाद वह वापस मुंबई जाने वाला था।

मामला बुधवार का है। SP नॉर्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया- परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ कर सबूत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतक विशाल की फाइल फोटो 
Recent Posts