पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव की धर्मपत्नी उर्मिला देवी यादव की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव की धर्मपत्नी उर्मिला देवी यादव की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजि

कासगंज।

पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव की धर्मपत्नी स्व. उर्मिला देवी यादव की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कासगंज जनपद के सोरों विकास खंड स्थित ग्राम बराबारा में उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

पुण्यतिथि के अवसर पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं ग्रामीणों ने समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर स्व. उर्मिला देवी यादव को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके सामाजिक, पारिवारिक एवं संस्कारवान जीवन को स्मरण किया। इस अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

 

श्रद्धांजलि देने वालों में

पूर्व सांसद कुं० देवेंद्र सिंह यादव के साथ

किरण यादव, नीरज यादव, तनु यादव, समर्थ यादव एवं तमन्ना यादव,जितेंद्र यादव सिंटू यादव,हरिओम शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

परिजनों ने पुण्यतिथि पर उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. उर्मिला देवी यादव का स्नेह, त्याग और सेवा भाव परिवार एवं समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा

 

रिपोर्ट मुकेश यादव कासगंज

Recent Posts