file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

जिलाधिकारी द्वारा असहाय , वृद्धों एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण ।

जिलाधिकारी द्वारा असहाय , वृद्धों एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

 

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर /वैशाली

कोनहारा घाट, भूटन दास घाट के क्षेत्र भ्रमण के दौरान अपने हाथों से जरूरतमंदों को कम्बल ओढ़ाया

जिलाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा शीतलहर से प्रभावित असहाय, वृद्ध एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने स्वयं जरूरतमंदों को कंबल ओढ़ाकर मानवीय संवेदना प्रकट की। जिलाधिकारी द्वारा कोनहारा घाट एवं भूटन दास घाट क्षेत्र के भ्रमण के क्रम में देखा गया कि कई असहाय, वृद्ध एवं जरूरतमंद लोग कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर से प्रभावित हैं। इस पर जिलाधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही जरूरतमंदों को अपने हाथों से कंबल ओढ़ाए तथा उनका हालचाल जाना।

जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और राहत कार्यों को लगातार जारी रखा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी के निर्देशन में पूरे जिले में जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों द्वारा निरंतर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त शहरी क्षेत्रों, नगर निकायों एवं ग्रामीण इलाकों में विभिन्न स्थानों तथा चौक-चौराहों पर प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, ताकि आमजन को शीतलहर एवं ठंड से बचाव किया जा सके।

जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि ठंड के इस मौसम में असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि उन्हें समय पर सहायता प्रदान की जा सके।

Recent Posts