भूवैज्ञानिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न।
विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर के भूविज्ञान विभाग के स्नातकोत्तर (पी.जी.) विद्यार्थियों का सामान्य भूवैज्ञानिक शैक्षणिक भ्रमण हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भ्रमण प्रभारी डॉ. देवा राम ने बताया कि इस भ्रमण के अंतर्गत विद्यार्थियों ने जैसलमेर, बाड़मेर सहित राजस्थान के विभिन्न भूवैज्ञानिक महत्व के स्थलों का विस्तृत क्षेत्रीय अध्ययन किया। संकाय सदस्य डॉ. देवा राम, श्री राम प्रकाश खेमदा एवं श्री पवन मीणा के कुशल नेतृत्व में विद्यार्थियों ने विभिन्न भूवैज्ञानिक संरचनाओं, शैल-स्तरीकरण, जीवाश्मीय इकाइयों तथा खनिज संसाधनों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो विक्रम जीत ने भ्रमण की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के समग्र अकादमिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भूविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. देवेश खंडेलवाल ने बताया कि यह भूवैज्ञानिक भ्रमण स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम का एक अनिवार्य एवं महत्वपूर्ण अंग है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान को क्षेत्रीय स्तर पर समझने, अवलोकन करने तथा व्यावहारिक रूप से लागू करने का अवसर प्राप्त होता है। भूविज्ञान विभाग एलुमनाई सोसायटी के अध्यक्ष प्रो. शिशिर शर्मा ने भ्रमण की सफलता पर विभाग, संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक प्रयास विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, विश्लेषण क्षमता तथा अनुसंधान के प्रति रुचि को विकसित करते हैं। प्रो. शर्मा ने कहा कि एलुमनाई सोसायटी भविष्य में भी विभाग के ऐसे अकादमिक एवं शैक्षणिक प्रयासों में हरसंभव सहयोग प्रदान करती रहेगी।






