file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस, सियाग बोले- संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेते हैं।

विजय कपूर की रिपोर्ट

बीकानेर, 28.12.25

कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस, सियाग बोले- संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेते हैं

 

जिला कांग्रेस कमेटी देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में कार्यालय जिला कांग्रेस कमेटी देहात, सूरज टॉकिज रोड़, रानी बाजार, बीकानेर में सुबह 10ः30 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला संगठन महासिचव प्रहलादसिंह मार्शल ने सर्वप्रथम ध्वजारोहण करवाकर राष्ट्रगान किया तत्पश्चात केक काटकर कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाकर कांग्रेसजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हमेशा भारत के लोगों के कल्याण, सशक्तिकरण और समावेशी विकास के लिए काम किया है। कांग्रेस पार्टी ने भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी, देश को आगे बढ़ाने का काम किया। वहीं, आज जब सत्ता में बैठे लोगों द्वारा देश में नफरत, अन्याय और अत्याचार को बढ़ावा दिया जा रहा है, तब भी हम पुरजोर तरीके से इसके खिलाफ लड़ रहे हैं। हम भारत के संविधान द्वारा गारंटीकृत राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अधिकारों में समान अवसरों में दृढ़ विश्वास रखते हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140 साल का गौरवशाली इतिहास, सत्य, अहिंसा, बलिदान, संघर्ष और देशभक्ति की महान गाथा बताता है। कांग्रेस स्थापना दिवस पर जिले के कांग्रेसजनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

मार्शल ने बताया कि ध्वजारोहण कार्यक्रम में पीसीसी सचिव शिवलाल गोदारा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़, एनएसयूआई अध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ श्रवण कुमार रामावत, देहात उपाध्यक्ष अर्जुनराम कूकणा, अम्बाराम इणखिया, महासचिव महीपाल सारस्वत, धर्मचन्द चौधरी, सचिव डॉ. प्रीति मेघवाल, कामेश्वर प्रताप सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सुषमा बारूपाल, सांवरलाल भादू, मण्डल अध्यक्ष बल्लेसिंह, मनमोहन तर्ड, जगदीश तर्ड, रामसिंह मेघवाल, संजय भाटी, राकेश यादव, रामरतन कूकणा इत्यादि कांग्रेसजन मौजूद रहें।

Recent Posts