बराटी थाना क्षेत्र के चकमाही गांव निवासी रमेश कुमार के साथ 69 हजार रुपये की ऑनलाइन जालसाजी का मामला सामने आया है. 

Bihar News- बराटी थाना क्षेत्र के चकमाही गांव निवासी रमेश कुमार के साथ 69 हजार रुपये की ऑनलाइन जालसाजी का मामला सामने आया है.

 

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

राजापाकर /वैशाली

इस संबंध में पीड़ित के आवेदन के आधार पर बराटी थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है.आवेदन में रमेश कुमार ने बताया है कि 20 दिसंबर को उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाला व्यक्ति बातचीत के दौरान उन्हें किसी बहाने से उलझाए रहा. इसी दौरान उनके बैंक खाते से अचानक 69 हजार रुपये की कटौती हो गई. खाते से रुपये कटने का मैसेज आते ही उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ. पीड़ित ने तत्परता दिखाते हुए  साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई. बाद में उन्होंने इसकी रिसिप्ट को आवेदन के साथ संलग्न कर बराटी थाना में लिखित शिकायत दी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Recent Posts