file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

बालोद में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ

यातायात जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, हेलमेट रैली निकालकर दिया सुरक्षा का संदेश

 जिले में आज 01 जनवरी 2026 से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं नगर पालिका अध्यक्ष बालोद द्वारा किया गया। यह अभियान सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार 01 से 31 जनवरी 2026 तक चलाया जाएगा।

शुभारंभ अवसर पर अतिथियों द्वारा यातायात जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही जिला पुलिस बल द्वारा हेलमेट रैली निकालकर शहर में भ्रमण करते हुए आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा मितानों को सड़क सुरक्षा बिल्ला वितरित कर लोगों को सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित किया गया। वहीं “सेल्फी विद हेलमेट” थीम के तहत अतिथियों ने हेलमेट पहनकर सेल्फी लेकर हेलमेट के अनिवार्य उपयोग का संदेश दिया।

सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिले में स्कूली बच्चों की निबंध, चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता, एनसीसी/स्काउट-गाइड की सहभागिता, लर्निंग लाइसेंस शिविर, वाहन चालकों का स्वास्थ्य व नेत्र जांच, स्कूली बसों व एंबुलेंस की जांच तथा गुड सेमेरिटन सम्मान समारोह सहित विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, पद्मश्री शमशाद बेगम, उप पुलिस अधीक्षक श्री बोनीफॉस एक्का सहित प्रशासन, पुलिस, महिला कमांडो, एनएसएस/एनसीसी के छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Recent Posts