अनूप पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर समाजसेवी अनूप चौधरी का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

महान शिक्षाविद एवं समाजसेवी स्व. अनूप चौधरी का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर, बुधवार देर शाम तबियत खराब होने पर गोरखपुर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा था, बृहस्पतिवार सुबह उपचार के दौरान ली अंतिम सांस।

 

अनूप पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर, प्रख्यात शिक्षाविद, समाजसेवी एवं कानून के विधिवत जानकार स्वर्गीय अनूप चौधरी जी का आज दुःखद निधन हो गया।

 

उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत, सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

स्व. अनूप चौधरी जी लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय थे। उन्होंने अनूप पब्लिक स्कूल के माध्यम से ग्रामीण एवं पिछड़े वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का कार्य किया। शिक्षा के साथ-साथ वे सामाजिक सरोकारों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते थे।

 

कानून की अच्छी समझ रखने वाले अनूप चौधरी जी ने कई अवसरों पर लोगों को विधिक मार्गदर्शन देकर न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनका जीवन सादगी, अनुशासन और समाज सेवा को समर्पित रहा।

 

उनके निधन छात्रों – शिक्षकों, समाजसेवियों, अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि स्व. अनूप चौधरी जी का जाना शिक्षा और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

Recent Posts