file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

ऊंट उत्सवः ‘पीळे चावळ’ बांट की ‘आवण री मनवार’गढ गणेश, नगर सेठ और करणीमाता को दिया न्यौता, रामपुरिया हवेलियों तक चला कारवां।

विजय कपूर की रिपोर्ट

बीकानेर, 2 जनवरी। गढ गणेश, नगर सेठ लक्ष्मीनाथ तथा करणीमाता के पूजन तथा ‘पीळे चावळ’ बांट ‘आवण री मनवार’ के साथ शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव का प्रचार-प्रसार शुरू हुआ।

जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग द्वारा 9 से 11 जनवरी तक आयोजित होने वाले ऊंट उत्सव के पहले कार्यक्रम के तहत लक्ष्मीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। पारम्परिक वेशभूषा में सजे-धजे रोबीलो, लोक कलाकारों और ऊंटों का कारवां नगरसेठ के मंदिर पहुंचा और लोकधुनों के बीच आने का न्यौता दिया। इस दौरान लोक कलाकारों ने स्थानीय लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा तथा आमजन भी थिरकते दिखे।

लोक कलाकारों का यह काफिला यहां से हेरिटेज मार्ग होता हुआ रामपुरिया हवेलियों तक पहुंचा। लक्ष्मीनाथ मंदिर की घाटी से चूड़ी बाजार, किराणा बाजार, सब्जी मंडी से गुजरते हुए इन कलाकारों ने आमजन को ऊंट उत्सव में भागीदारी का निमंत्रण दिया। उल्लेखनीय है कि 9 जनवरी को हैरिटेज वाक के साथ ऊंट उत्सव की औपचारिक शुरूआत होगी। यह वाक लक्ष्मीनाथ मंदिर से प्रातः 8 बजे शुरू होकर रामपुरिया हवेलियों तक पहुंचेगी। पहले दिन जिला उद्योग संघ में ‘मान मनवार’ के तहत देशी-विदेशी पर्यटक जिला उद्योग संघ में परम्परागत खाद्य पदार्थों का लुत्फ उठाएंगे। वहीं पहली बार मिस्टर बीकाणा, मिस मरवण और ढोला मरवण प्रतियोगिताएं धरणीधर मैदान में होंगी। इसी दिन धरणीधर मैदान में ही सायं 7 बजे से बीकाणा री आवाज सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। दूसरे दिन के कार्यक्रम संसोलाव तालाब के पास स्थित पीपल वाटिका पर योगाभ्यास के साथ शुरू होगा। ऊंटों से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं नेशनल केमल रिसर्च सेंटर तथा प्रदर्शनी सहित सांस्कृतिक संध्या आदि कार्यक्रम डाॅ. करणी सिंह स्टेडियम में होंगे। तीसरे दिन की समस्त गतिविधियां रायसर के धोरों में होंगी।इस दौरान पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल राठौड़, सहायक निदेशक महेश व्यास, पर्यटन अधिकारी पवन शर्मा, नेहा शेखावत, सीताराम कच्छावा, अनिल बोड़ा आदि मौजूद रहे।प्रशासनिक अधिकारियों को दिए पीले चावल

पर्यटन विभाग के अधिकारियों द्वारा इसके बाद जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि सहित अन्य अधिकारियों को भी पीले चावल देकर आमंत्रित किया गया। सहायक निदेशक व्यास ने बताया कि जिला कलक्टर के अलावा पुलिस अधीक्षक श्री कावेन्द्र सागर, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन श्री सुरेश कुमार यादव तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़ सहित अन्य अधिकारियों को उत्सव के लिए आमंत्रित किया गया।

Recent Posts