file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

प्रखंड क्षेत्र के भुवनेश्वर चौक पर स्थित न्यूटन क्लासेस  शिक्षण संस्थान के स्थापना के 12 वर्ष पूरे

प्रखंड क्षेत्र के भुवनेश्वर चौक पर स्थित न्यूटन क्लासेस  शिक्षण संस्थान के स्थापना के 12 वर्ष पूरे

होने के अवसर पर विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ समारोह का आयोजन किया गया.

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

राजापाकर वैशाली

कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काटकर एवं दीप जलाकर केसीआई विद्यालय के डायरेक्टर एसपी सिंह द्वारा किया गया.  इस अवसर पर संस्थान परिसर में शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने मिलकर केक काटा और एक-दूसरे को बधाइयां दीं. पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा.

संस्थान के निदेशक अमरनाथ चौहान ने बताया कि न्यूटन क्लासेस की शुरुआत 2 जनवरी 2014 को मात्र सात विद्यार्थियों के साथ की गई थी. सीमित संसाधनों के बावजूद निरंतर मेहनत, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बल पर आज यह संस्थान राजापाकर क्षेत्र के प्रमुख कोचिंग संस्थानों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है. उन्होंने कहा कि यहां से शिक्षा प्राप्त कर सैकड़ों छात्र-छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर चुके हैं. मौके पर उपस्थित शिक्षक गौतम कुमार ने कहा कि न्यूटन क्लासेस की पहचान अनुशासन, नियमित अध्ययन और छात्रों पर विशेष ध्यान देने से बनी है. संस्थान में पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक मूल्यों पर भी जोर दिया जाता है. कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने छात्रों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी.मौके पर उपस्थित गणमान्य लोगों में  सत्य प्रकाश सिंह, कमलनाथ चौहान, चंदा सिंह, बजरंग सिंह, माधव सिंह, संतोष कुमार, सन्नी सिंह, गौतम कुमार, सुधीर कुशवाहा , सचिन कुमार, अंजली कुमारी, विलकीश खातून आदि शामिल है.

Recent Posts