file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

कैंसर पीड़ित मरीजो के संग मनाया नव वर्ष तथा वैश्विक परिवार दिवस

विजय कपूर की रिपोर्ट

बीकानेर : महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र निर्देशिका डॉ रेशमा वर्मा द्वारा अपना घर इंटास फाउंडेशन कैलाशपुरी, बीकानेर में नव वर्ष व वैश्विक परिवार दिवस पर फल एवं खाद्य सामग्री का वितरण कर खुशियां बाटी। कार्यक्रम सहयोगी भारत विकास परिषद अध्यक्ष नरेश खत्री, वरिष्ठ पत्रकार कौशलेश गोस्वामी, महेंद्र सिंह शेखावत, अपना घर इंटास फाउंडेशन से अमित सोनी जी का विशेष सहयोग रहा।डॉ रेशमा वर्मा और नरेश खत्री के अनुसार सभी मरीजों के साथ पर्यावरण व जल संरक्षण पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम भी रखा गया और कार्यक्रम के साथ प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया तथा साथ ही सभी ने एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई देते हुए सभी के स्वास्थ्य की शुभकामना की।रेशमा वर्मा एवं कौशलेश गोस्वामी के नेतृत्व में सभी ने सामूहिक रूप से ईश्वर से प्रार्थना की इतनी शक्ति हमें देना दाता मन का विश्वास कमजोर हो ना क्योंकि स्वास्थ्य है तो सब कुछ है। डॉ रेशमा वर्मा ने बताया कि यदि हम रोगी हैं तो दुनिया की सारी खुशियां बेकार लगती है इसीलिए हम सभी को समय के साथ अपने स्वास्थ्य का अपने खान-पान का ध्यान रखते हुए नए वर्ष आने वाले समय में यही आशा सबके लिए दुआ करते हैं कि सभी स्वस्थ रहें सभी के आने वाले समय में सपने पूरे हो।

Recent Posts