file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

खत्री मोदी समाज की लगभग 1100 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान टॉपर रहे छात्र-छात्राओं को नगद प्रोत्साहन राशि देकर समाजदेवी रमेश मोदी द्वारा किया गया पुरस्कृत 

खत्री मोदी समाज की लगभग 1100 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान टॉपर रहे छात्र-छात्राओं को नगद प्रोत्साहन राशि देकर समाजदेवी रमेश मोदी द्वारा किया गया पुरस्कृत

विजय कपूर की रिपोर्ट

:

बीकानेर : श्री खत्री मोदी समाज सेवा समिति द्वारा स्थानीय रविन्द्र रंगमंच में पांचवा खत्री मोदी शिक्षा अवार्ड पुरूस्कार सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समिति के अध्यक्ष श्याम मोदी ने बताया कि आयोजित हुए कार्यक्रम में देशभर से समाज के होनहार छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभाओं का हुआ सम्मान। इस अवसर श्री दरियाव देव जी महाराज की पूजा अर्चना के साथ सरस्वती वंदना,गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ lइस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी रमेश मोदी द्वारा टॉपर रहे कक्षा 10 वीं की छात्रा भविष्या खत्री, मनन्श मोदी व कक्षा 12 वीं से प्रियांशु गोची, लक्षिता मोदी, गोल्ड मेडलिस्ट व यूनिवर्सिटी के टॉपर खुशी मोदी (एम.ए. इंग्लिश) एवं खेल क्षेत्र में बाल प्रतिभा अक्षय मोदी को 5100 (पांच हजार एक सौ) की राशि देकर प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सरकारी चयनित कार्मिक एवं उ र्मिक एवं उच्च अधिकारी के रूप में लगे समाज के प्रतिभाओं का भी राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारी श्री देवेन्द्र मोदी का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया। साथ ही समाजसेवी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश मोदी का समिति के पदाधिकारियों द्वारा 21 किलो की माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया एवं रमेश मोदी ने समिति के पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि समाज के इस तरह के आयोजनों से समाज के प्रत्तिभाओं को उत्साह मिलता है।इस अवसर पर समाज के सेवा क्षेत्र में डॉ. प्रमिला खत्री, डॉ. संजय मोदी, प्रोफेसर एल. एन. खत्री, पूनम मोदी, दीनदयाल मोदी, देवेन्द्र मोदी, भंवर मोदी, बालकिशन मोदी, रामरतन मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र राय मलाणी का सेवा क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने हेतु स्मृति चिन्ह व शॉल ओढाकर सम्मान किया गया।इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी श्याम मोदी, किशन मोदी, राजकुमार मोदी, सचिन मोदी, मुकेश मोदी, राजेश खत्री, रविन्द्र मोदी, भवानी शंकर खत्री, मनीष खत्री, शुभम मोदी, झंवरलाल खत्री, गजेन्द्र मोदी, नितिन खत्री सहित समस्त समिति के पदाधिकारियों ने उपस्थित हुए समाज के गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।इस अवसर पर मंच का संचालन मदन मोदी, शुभम मोदी, मनीष खत्री ने किया।

Recent Posts