प्रखंड कार्यालय राजापाकर के सभागार में पेयजल अनुरक्षक के मानदेय भुगतान से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा हूआ

संवाददाता राजेन्द्र कुमार
राजापाकर /वैशाली
प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुधी रंजन कुमार द्वारा बैठक बुलाई गई . जिसमें कहा गया कि ग्राम पंचायत द्वारा सभी पेयजल वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के खाते में अनुरक्षक का मानदेय भुगतान कर दिया गया है. जिस वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति द्वारा संबंधित वार्ड के पेयजल अनुरक्षक को राशि भुगतान किया जाना है. लेकिन प्राप्त हो रहे परिवाद एवं शिकायतों से यह ज्ञात हो रहा है कि वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के द्वारा संबंधित पेयजल अनुरक्षक को राशि उपलब्ध नहीं किया गया है. उक्त समस्याओं के निदान हेतु प्रखंड कार्यालय के सभागार में 12.30 बजे से 1:30 बजे तक पंचायत बार बैठक का आयोजन किया गया है . जिसमें संबंधित पंचायत के वार्ड सदस्य एवं अनुरक्षक की उपस्थिति अनिवार्य है. आज सोमवार को राजापाकर उत्तरी एवं भलुई पंचायत के सभी अनुरक्षक एवं वार्ड सदस्य उपस्थित हुए. जिसमें उनके विभिन्न समस्याओं को निराकरण किया गया. सभी वार्ड सदस्यों को निर्देश दिया गया कि जिनके भी खाते पर पैसा आए हैं बे पेयजल अनुरक्षक को शीघ्र भुगतान कर दे नहीं तो आवश्यक कार्रवाई कर प्राथमिकी दर्ज भी की जा सकती है. वही बखरी बड़ाई एवं बैकुंठपुर पंचायत के लिए 9 जनवरी, राजापाकर दक्षिणी एवं नरायणपुर बुजुर्ग के लिए 12 जनवरी, बिलंदपुर एवं मीरपुर पतार पंचायत के लिए 16 जनवरी,बाकरपुर एवं जाफरपट्टी पंचायत के लिए 19 जनवरी रामपुर रत्नाकर एवं बेरई पंचायत के लिए 22 जनवरी ,गौसपुर एवं अन्य अनुपस्थित हुए पंचायत से संबंधित सदस्यों के लिए 28 जनवरी को प्रखंड कार्यालय में बैठक होगी .जिसमें संबंधित पंचायत के वार्ड सदस्य एवं अनुरक्षक तिथि बार बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे .ताकि उनकी समस्याओं का मौके पर निदान किया जा सके.






