बिहार: प्रखंड कार्यालय राजापाकर के परिसर में संयुक्त खेत मजदूर संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में दर्जनों।

संवाददाता राजेन्द्र कुमार
वैशाली
महिला पुरुष खेतिहर मजदूरो ने अपनी विभिन्न मांगों को ले धरना प्रदर्शन किया. तथा मांगो से संबंधित ज्ञापन अंचलाधिकारी गौरव कुमार को दिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीपीआई नेता मोहित पासवान ने कहा कि गरीबों किसानों विभिन्न समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन सरकार कोई कदम नहीं उठा रही. दर्जनों बेघर लोगों को रैयत भगाने पर तुले हुए हैं लेकिन सरकार रहने के लिए जमीन नहीं दे रही है .वहीं किसान नेता सुमन कुमार ने कहा कि अभी कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा किसान रजिस्ट्री कोड के लिए शिविर लगाया जा रहा है. लेकिन राज्य नहीं देश के 90% लोगों के नाम से अपना जमीन नहीं है. तो उसे लोगों का फार्मर रजिस्ट्री आईडी नहीं बनेगा जिससे किसान परेशान है.आईडी नम्बर नही बनने से सभी किसान सरकार द्वारा विभिन्न लाभो से वंचित हो जाएंगे. इसलिए नियम में बदलाव की बिहार सरकार एवं केंद्र सरकार से मांग किया. अंचलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना गरीबों को उजारना बंद करें. सभी गरीबों को पांच-पांच डिसमिल भूमि दिया जाए. खाद्य की कालाबाजारी पर रोक लगाया जाए. बंद पड़े नलकूपों को चालू किया जाए. राजस्व कर्मी के अनुशंसा पर किसान पंजीकरण किया जाए. धान अधिप्राप्ति में तेजी लाया जाए .गरीबों के टोला में सामूहिक एवं निजी शौचालय बनाया जाए. आवासीय प्रमाण पत्र बनाने में आधार कार्ड वोटर कार्ड से बनाया जाए मालगुजारी रसीद को आधार ना बनाया जाए. रामपुर रत्नाकर पंचायत स्थित सरसई सरोवर, रानी पोखर, बैजनाथपुर से बिना पुनर्वास के व्यवस्था किय गरीबों के घर को उजारना बंद किया जाए सहित विभिन्न मांगे शामिल हैं. घरना प्रदर्शन में शामिल महिला पुरुषों में सुमन कुमार, प्रेमलाल माझी, दीनबंधु प्रसाद, रेखा देवी, राजेंद्र सिंह, बिंदेश्वर राय, विजय पासवान, सुमन कुमार यादव, शंकर सिंह, मोहित पासवान, मुकेश पटेल, प्रेम माझी, अजय राय ,सिताब लाल राय, सुरेश राय, महताब राय सहित दर्जनों महिला पुरुष शामिल है.






