प्रखंड नल जल योजना के तहत जलमिनर तैयार होने के बाद भी लोगों को पानी नहीं मिलने पर किया हल्ला।

प्रखंड नल जल योजना के तहत जलमिनर तैयार होने के बाद भी लोगों को पानी नहीं मिलने पर किया हल्ला।

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

राजापाकर /वैशाली

 

 

 

हंगामा तथा जिला पदाधिकारी से मांग किया कि शीघ्र इसे चालू किया जाए नहीं तो सभी लोग सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे. प्रखंड क्षेत्र के राजापाकर दक्षिणी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 13 जहिंगरा टोला मे नल जल का जलमीनार तैयार हो गई है. लेकिन अभी तक लोगों को पानी नसीब नहीं है . ग्रामीण हरिशंकर कुमार सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि अप्रैल 2025 में नल जल के तहत बोरिंग की गई तथा जल मीनार भी बना. लेकिन ठेकेदार की मनमानी के कारण आज तक जल मीनार को चालू नहीं किया गया. जिससे उपभोक्ताओं को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ता है. जिसको लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. लोगों ने ठेकेदार की मनमानी पर आक्रोश जताया है. पीएचडी विभाग से जल्द से जल्द  इसे मीनार को चालू करने की मांग की है.  इस संबंध में कनिय अभियंता अनामिका कुमारी से फोन पर बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि लेत आउट टोला के अंतर्गत यह योजना स्वीकृत हुआ था. स्थानीय लोगों द्वारा नल जल टावर को चालू करने को लेकर  शिकायत मिली है. इस संबंध में संवेदक को भी हिदायत दिया गया है की जल्द इसे चालू करें . संबंधित बरिय पदाधिकारी को भी इसे शीघ्र चालू करने के लिए पत्राचार किया गया है. उन्होंने कहा कि फरवरी माह तक टावर चालू कर दिया जाएगा. ताकि लोगों को पानी की परेशानी दूर हो सके. इस मौके पर ग्रामीण हरिशंकर कुमार गुड्डू, संजय सिंह, राजीव कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, डॉक्टर मिलन सिंह, शांति देवी, मिंता देवी, इन्दु देवी, आरती देवी, रानी देवी, रेणु देवी, गुड़िया देवी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन उपस्थित थे.

Recent Posts