file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

वर्ष 2026 में मानव चेतना जागृति प्रन्यास द्वारा एक लाख हनुमान चालीसा पाठ का हुआ शुभारंभ

वर्ष 2026 में मानव चेतना जागृति प्रन्यास द्वारा एक लाख हनुमान चालीसा पाठ का हुआ शुभारंभ
मानव चेतना जागृति प्रन्यास वर्ष 2001 से बीकानेर राजस्थान ही नहीं पूरे देश-विदेश में कल और आध्यात्मिक क्षेत्र में अपनी सेवाओं के द्वारा समाज को लाभ दे रहा है यह प्रन्यास परम पूज्य स्वामी संवित सोम गिरि जी महाराज जी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से गठित हुई थी वर्ष 2002 वर्ष 2021 तक बीकानेर से बाहर भी देश के देश प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम आचार्य राजेंद्र जोशी के तत्वाधान में हो चुके हैं वर्तमान में इसी श्रृंखला मे मई 2025 से निरंतर बीकानेर में स्थित नंदी महाराज के जीवन रक्षा हेतु निरंतर कार्य योजना चल रही है और कार्य चल रहा है इसी दिशा में परम पूज्य स्वामी विमर्शानंदगिरि जी महंत शिव बाड़ी एवं प्रोफेसर आचार्य मनोज दीक्षित जी कुलगुरु महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में एक लाख हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प किया गया है पांच संकल्पौ की पूर्ति हेतु इस कार्यक्रम का उद्घाटन 1 तारीख को शिव बाड़ी मंदिर में गीता ज्ञान यज्ञ समापन के अवसर पर हुआ था इसका विमोचन पूज्य स्वामी जी महाराज एवं कुलपति महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय तथा मीरा शाखा की ओर से रितु मित्तल की उपस्थिति में हुआ इसका पोस्टर विमोचन बीकानेर की विभिन्न हस्तियों ने किया है जिसमें बीकानेर के पुलिस अधीक्षक श्री कावेन्द्र सिंह सागर तथा भूतपूर्व शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला साहब स्वामी विमर्शानंद गिरी जी महाराज के सहित सभी गणमान्य समाज के वरिष्ठतम लोगों ने इस पांच सूत्री कर्म यज्ञ का स्वागत किया है जिससे बीकानेर विश्व के प्रमुख शहरों में पहचान रखने वाला होगा क्योंकि बीकानेर की विरासत बीकानेर की परंपरा संस्कृति अपने आप में अनूठी दिव्य और आध्यात्मिक है स्थानीय विभिन्न संस्थाओं ने इसका सहयोग किया है विश्व विख्यात ज्योतिषी राजेंद्र व्यास जी उर्फ ममू महाराज जी ने इस आंदोलन को अपना आशीर्वाद और संरक्षण दिया है श्री वीणा शिक्षण संस्थान, भव शीलम कला संगम, भैरव भवानी ज्योतिष तंत्र शोध संस्थान, बीकानेर, ज्योतिष शोध संस्थान बीकानेर एवं कर्मकांड भास्कर पंडित अशोक महाराज अभियान में शामिल हो चुके हैं पॉलिथीन मुक्त बीकानेर करने के लिए निरंतर कपड़े के बने हुए थेले मेट जा रहे हैं इस पांच सूत्री कार्यक्रम में बीकानेर की आर्थिक भौतिक उन्नति हेतु विश्व विख्यात लेखक और उद्योगपति श्री यशवंत पांडे जी जो की 70 से अधिक देशों का भ्रमण कर चुके हैं उनको बीकानेर आमंत्रित किया गया है कार्यशाला हेतु श्री यशवंत पांडे बीकानेर में कई बार अपनी कार्यशालाएं दे चुके हैं

Recent Posts