file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

 

 

नितिन नवीन होंगे भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया है। वरिष्ठ नेताओं के समर्थन और निर्विरोध प्रक्रिया के बाद यह पद नितिन नबीन को सौंपा गया है, जिससे पार्टी के नेतृत्व में एक नया अध्याय शुरू हो गया है।

 

बीजेपी में कौन-कौन रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना वर्ष 1980 में हुई थी। आज से 45 साल पहले जनता पार्टी से अलग होकर बनी इस राजनीतिक पार्टी ने समय के साथ भारतीय राजनीति में एक मजबूत और प्रभावशाली पहचान बनाई। जनसंघ की विचारधारा से निकली भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी के युग से लेकर नरेंद्र मोदी के युग तक लंबा और ऐतिहासिक सफर तय किया है।

बीजेपी के गठन के समय शायद ही किसी ने कल्पना की होगी कि यह पार्टी भविष्य में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनेगी। उतार-चढ़ाव, संघर्ष और बदलावों से गुजरते हुए पार्टी ने शून्य से शिखर तक की यात्रा पूरी की। अब नितिन नबीन भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं।

6 अप्रैल 1980 को अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, विजयाराजे सिंधिया और सिकंदर बख्त जैसे वरिष्ठ नेताओं ने जनता पार्टी से अलग होकर भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी। पार्टी ने सर्वसम्मति से अटल बिहारी वाजपेयी को अपना पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना। अटल बिहारी वाजपेयी ने वर्ष 1980 से 1986 तक भाजपा का नेतृत्व किया और पार्टी की विचारधारा व संगठन को मजबूत आधार प्रदान किया।

सूत्रों के हवाले से खबर

Recent Posts