file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा जी ने किया बीकानेर को स्वच्छ रखने के शपथ पत्र का विमोचन।

संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा जी ने किया बीकानेर को स्वच्छ रखने के शपथ पत्र का विमोचन l

विजय कपूर की रिपोर्ट

बीकानेर lमानव चेतना जागृति प्रन्यास के तत्वाधान में आध्यात्मिक दिव्य बीकानेर को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के लिए पांच संकल्पौ की पूर्ति हेतु एक लाख हनुमान चालीसा के पाठ का घर घर में हर मोहल्ले में आयोजन रखा गया है जिसकी शुरुआत शिव बाड़ी के महंत श्री विमर्शानंद जी के द्वारा की गई थी इस श्रृंखला में आज बीकानेर के संभागीय आयुक्त श्री विश्राम जी मीणा जी ने 6 सूत्रों का स्वच्छता हेतु शपथ पत्र विमोचन किया और कहा की स्वच्छता के द्वारा ही मनुष्य की चेतना को शुद्ध रखा जाएगा आचार्य जोशी विजय कपूर के विनम्र निवेदन पर संभागीय आयुक्त आगे इस कार्यक्रम की समय-समय पर जानकारी लेते रहेंगे आचार्य राजेंद्र जोशी ने अभियान के बारे में संक्षिप्त परिचय दिया और कहा शपथ पत्र में लिखी हुई सभी बातों को जब तक लोगों के आचरण में नहीं देखा जाएगा तब तक अभियान समाप्त नहीं माना जाएगा ,जहां पर भौतिक रूप से भी स्वच्छता का अभाव होगा वहां किसी प्रकार की अन्य विकास की चर्चा अपने आप में अंधकार में है l

स्वच्छ रहना एवं अपने आसपास के स्थान को स्वच्छ रखना समस्त नागरिकों का प्राथमिक दायित्व हैl इसमें कोई एक विभाग या कोई एक सरकार कुछ नहीं कर सकती यह समस्त नगर वासियों की देशवासियों की प्राथमिक जिम्मेवारी है इसी चेतना को जागृत करने के लिए इस अभियान को शुरू किया गया है अन्य संकल्पौ को भी साकार रूप दिया जा रहा है प्रतिदिन हनुमान चालीसा की प्रार्थना और व्यक्ति व्यक्ति को जोड़कर क्योंकि यही वास्तविक श्रद्धांजलि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को है ,पूर्वजो को है और अदृश्य दिव्य शक्तियों को है l

Recent Posts