गुण्डरदेही से स्वपना माधवानी की रिपोर्ट
मई भारत मानव संसाधन विकास विभाग एवं खेल एवं युवा कल्याण के सहायक निर्देशक नितिन शर्मा भारत सरकार एवं डॉ लीना साहू जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला बालोद के तत्वाधान में अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही के सहयोग से सर्व विभाग की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री पुरुषोत्तम चंद्राकर अध्यक्ष जनपद पंचायत गुण्डरदेही,श्री मान प्रमोद जैन अध्यक्ष नगर पंचायत गुण्डरदेही,गुलशन साहू सभापति जनपद पंचायत गुण्डरदेही,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व , सी ई ओ जनपद पंचायत गुण्डरदेही,कृषि अधिकारी गुण्डरदेही,बी एम ओ गुण्डरदेही,परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग गुण्डरदेही,संजय शुक्ला कार्यक्रम अधिकारी ,कोमल सिंह कुल्हारे व्याख्याता कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना,घनश्याम साहू,ज्ञानप्रकाश साहू,किरण देवांगन, ओ पी साहू, सहित माता कर्मा महाविद्यालय गुण्डरदेही,शाहिद कौशल यादव महाविद्यालय गुण्डरदेही,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुण्डरदेही, ज्ञान दीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुण्डरदेही सहित सभी राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार के स्वयं सेवकों की सहभागिता से कार्यक्रम का संचालन हुआ, जिसमें एस डी एम कार्यालय से मतदाता जागरूकता शपथ के साथ जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया । जन जागरूकता संदेश ,” देश है पुकारता ,पुकारती मां भारती.,

मत की महत्ता को,स्वीकार करे हर भारतीय ,एवं जगे राष्ट्र की क्या पहचान,हर मतदाता करे मतदान है जागरूकता पूर्ण नारे लगाए गए।






