संबंधित विभागों एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के बावजूद किसानों की समस्या पर कोई ठोस पहल नहीं

गुंडरदेही : विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोरकापार में किसानों को बीते तीन वर्षों से बिजली लाइन एवं खंभों की अत्यंत आवश्यकता थी। बिजली की सुविधा न होने के कारण किसान खेती-किसानी जैसे अपने मूल कार्य से वंचित हो रहे थे। कई बार संबंधित विभागों एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के बावजूद किसानों की समस्या

पर कोई ठोस पहल नहीं

हुई।

ऐसे कठिन समय में जब किसान अपनी व्यथा लेकर जनसेवक श्री जसवंत सिन्हा जी के पास पहुँचे, तो उन्होंने पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ मामले को समझा और तत्काल संज्ञान लिया।

श्री जसवंत सिन्हा जी ने बिजली विभाग से निरंतर संवाद कर, किसानों के अधिकार और हित के लिए मजबूती से आवाज उठाई।

उनके अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप ग्राम गोरकापार में बिजली के खंभे स्थापित किए गए तथा बिजली लाइन की सुविधा प्रारंभ हुई। इससे किसानों को बड़ी राहत मिली और खेती-किसानी का कार्य पुनः सुचारु रूप से संभव हो पाया।

यह पहल न केवल किसानों के जीवन में उजाला लेकर आई, बल्कि यह भी सिद्ध करती है कि जब नेतृत्व संवेदनशील और कर्मठ हो, तो जनसमस्याओं का समाधान अवश्य होता है।

किसानों के सच्चे हितैषी, जनआस्था के प्रतीक जसवंत सिन्हा जी जसवंत सिन्हा ने कहा कि आगे भी इसी प्रकार लोगों की भलाई के लिए वहां हमेशा तैयार हैं इस प्रकार की कोई भी समस्या लेकर अगर उनके पास आते हैं तो वहां हमेशा तैयार रहेंगे और उनका समस्या का निवारण करने के लिए पूरी कोशिश करेंगे साथ में किसान चुम्मन लाल साहू, भूषण लाल ठाकुर, मोती लाल साहू, चंपालाल साहू, कामता मानकर उपस्थित थे।

गुण्डरदेही से स्वपना माधवानी की रिपोर्ट

Recent Posts