शाहगढ़ में खूनी तांडव नर्स की गोली मारकर हत्या आरोपी फरार

मृतक दीपशिखा चढ़ार (स्टाफ नर्स)।

 

सागर जिले के शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है नर्स की गोली मारकर हत्या

 

अस्पताल के गेट पर ही एक अज्ञात हमलावर ने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स दीपशिखा चढ़ार को निशाना बनाकर गोलीबारी की।

हमले में नर्स की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहगढ़।

 

घटनाक्रम अस्पताल के गेट पर अज्ञात आरोपी ने अचानक फायरिंग कर दी।

*वारदात के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है।*

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। हमलावर कौन था और इस हत्याकांड के पीछे का मकसद क्या है, फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है।

“अस्पताल जैसे सुरक्षित स्थान पर हुए इस हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।”

Recent Posts