एम.एन.एस. न्यूज द्वारा बालोद में संभागीय सम्मान समारोह संपन्न।

 

बालोद | 9 फरवरी 2026

क्षेत्र की अग्रणी समाचार संस्था एम.एन.एस. न्यूज (MNS News) के तत्वावधान में आज स्थानीय ‘साहू सदन कचहरी’ में एक भव्य संभागीय स्तरीय सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संभाग भर की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित कीया।

प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय निशांत भाई (डायरेक्टर, एम.एन.एस. न्यूज) रहे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्टेट हेड हनु नायक, वरिष्ठ पत्रकार दीपक देवांगन, अनिल कुमार और पत्रकार यशवंत साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल प्रबंधन संभाग प्रमुख के.एस. ठाकुर और पूरी एम.एन.एस. न्यूज टीम द्वारा किया गया।

प्रतिभाओं का सम्मान और सकारात्मक पहल

आयोजन का मुख्य उद्देश्य दुर्ग संभाग की उन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज को नई दिशा दी है। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसके पश्चात विभिन्न क्षेत्रों से आए समाजसेवियों, कलाकारों और पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 

सफल संचालन और आभार

कार्यक्रम का शानदार संचालन सपना माधवानी द्वारा किया गया। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और प्रबुद्ध जनों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। एम.एन.एस. न्यूज परिवार ने इस गरिमामयी उपस्थिति के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है।

Recent Posts