
महाराजगंज फरवरी 2019 में पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान आज ही के दिन शहीद हो गए थे जिसमें शहीदों के परिजन सहित पुरे देश में मातम पशर गया था और आज के दिन को काला दिन भी कहा गया । वही इस हमले में महराजगंज जनपद के फरेन्दा तहसील क्षेत्र के हरपुर निवासी सीआरपीएफ जवान पंकज त्रिपाठी पुत्र ओमप्रकाश त्रिपाठी भी शहीद हो गए थे
वही उनके गांव में बने स्मारक प्रतिमा पर उनकी पत्नी, बच्चे, पिता,भाई , और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस और एसएसबी के जवानों ने पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजली अर्पित किया ।
वही शहीद पंकज त्रिपाठी के पिता ओमप्रकाश त्रिपाठी ने बताया की क्या कहे कहते- कहते बहुत दिन हो गया अब कोई अभिलाषा नही है लेकिन देश के लिए उन्होने बलिदान दिया है हमे सन्तोष है ।
DM Maharajganj #mahrajganj






