
स्वपना माधवानी की रिपोर्ट
जसवंत सिन्हा ने भवन निर्माण हेतु दी ₹2.01 लाख की दान राशि
सिर्राभांठा/बालोद: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ डडसेना कलार (सिन्हा) समाज द्वारा ग्राम सिर्राभांठा में ग्रामीण स्तरीय माता बहादुर कलारिन जयंती का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सामाजिक एकता और समरसता की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली।
दान और सामाजिक संदेश:
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी मान. श्री जसवंत सिन्हा (गुण्डरदेही) ने समाज के प्रति अपनी अटूट निष्ठा दर्शाते हुए कलार समाज के सामुदायिक भवन निर्माण हेतु दो लाख एक हजार रुपये (₹2,01000) की राशि दान स्वरूप प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “मैं स्वयं एक कलार हूं और इस समाज का बेटा हूं। यह भवन केवल एक समाज के लिए नहीं, बल्कि सर्वसमाज के लिए होगा, जहां सभी वर्गों के लोग अपने सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन कर सकेंगे।”






