file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र में गुटखा को लेकर हुए विवाद में डंडे से पीटकर हत्या।

कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र में गुटखा को लेकर हुए विवाद में मुलायम चौहान (35) की डंडे से पीटकर हत्या

कर दी गई। वह बुधवार रात करीब 8 बजे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत के घाट उतर गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार यह घटना 14 फरवरी 2026 को बाड़ी पुल के समीप सेमरा धूसी स्थित राजेश पटेल की पान की दुकान पर हुई। दुकानदार राजेश पटेल और ग्राहक मुलायम चौहान के बीच गुटखा को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर राजेश ने मुलायम पर डंडे से हमला कर दिया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मुलायम गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके नाक व मुंह से खून बहने लगा। बीच-बचाव करने आए इंद्रजीत कुशवाहा ने घायल को अपने ऑटो रिक्शा में घर पहुंचाया।

परिजनों ने मुलायम को जिला अस्पताल रविंद्रनगर ले जाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया। वहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

 

मुलायम के भाई अर्जुन चौहान ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित तहरीर दी। सब-इंस्पेक्टर रघुनाथ गौतम ने बताया कि तहरीर मिलते ही आरोपी को एक घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी पर केवल हल्की धाराएं लगाईं जबकि मामले में पुरानी रंजिश और गंभीरता भी थी।

 

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

मुलायम चौहान परिवार में पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके परिवार में पत्नी अनीता चौहान और पांच वर्षीय पुत्री सुंदरी हैं। वह परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक और तनाव फैलाया है।

Recent Posts