file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

गगहा में सनसनी: पूर्व प्रधान की बुजुर्ग पत्नी की हत्या, बड़े बेटे पर मुकदमा दर्ज

 गोरखपुर (गगहा थाना क्षेत्र)

गगहा थाना क्षेत्र के असवनपार चौकी अंतर्गत पूरे गांव में शनिवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। पूर्व प्रधान की 80 वर्षीय बुजुर्ग पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

परिजनों के अनुसार, बुजुर्ग महिला घर में सो रही थीं। देर रात उनका शव घर के अंदर मिला, शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

बड़े बेटे पर दर्ज हुई प्राथमिकी

मामले में मृतका के बड़े बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह जांच के बाद ही साफ हो पाएगी।

पुलिस का बयान

गगहा पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

गांव में पसरा मातम

घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन छानबीन जारी है।

ब्यूरो कार्यकाल

गोरखपुर

Recent Posts