खेरूद के 65 एकड़ की किसान राजेश यदु, के तीन ट्रैक्टर एक स्विफ्ट कार और 300 कट्टाधान जल कर राख हो गए, घटना कैसे हुई जांच कर रही पुलिस।

गुण्डरदेही। जिला बालोद
ब्यूरो चीफ स्वपना माधवानी की रिपोर्ट

 

गुण्डरदेही पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम खेरूद में एक किसान के ब्यारा में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि इस आगजनी में करीब तीन सौ कट्टा धान, एक मारुति स्विफ्ट कार और तीन ट्रैक्टर जलकर खाक हो गया। साथ ही ब्यारा में निर्मित दो मंजिला मकान में भी आग लग गया। उक्त घटना गुरुवार रात्रि करीब 12 बजे की बताई जा रही है।

आपको बता दें कि किसान राजेश यादव पिता शिवराम यादव जिनके स्वयं का 65 एकड़ खेत है, उनके ब्यारा में स्वयं का एक पक्की मकान है, जहां पर करीब तीन सौ कट्टा धान रखा हुआ था। जो आग में जलकर खाक हो गया। उक्त घटना में किसान को काफी का नुकसान हुआ है, किसान शासन प्रशासन से उक्त घटना की निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

वहीं घटना के बाद गुण्डरदेही पुलिस की टीम कैमरे के आधार पर जांच कर रही है। फिलहाल बहुत लंबी क्षति किसान को हुआ है। आपको बता दें कि तीन टैक्टर जलकर राख हो गया है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आग कैसे लगा है, कोई बदमाशी से आग लगा दिया या फिर आपसी रंजीश के चलते आग लगाई गई है,

वर्तमान में गुण्डरदेही थाना प्रभारी नवीन कुमार बोरकर ने घटना स्थल का निरीक्षण कर लिए हैं। वर्तमान में पुलिस आरक्षक भी अभी निगरानी में लगे हुए हैं। ग्रामीण भी इस घटना को कई तरह की सोच विचार रहे हैं। इस घटना को लेकर ग्रामीण भी असमंजस की स्थिति में घटना हुई है या घटना जानबूझकर किए हैं। पूरी घटना जांच के बाद सामने आएंगे।

Recent Posts