घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए डीएम ने उठाया बड़ा कदम।

महराजगंज, जनपद में घरेलू गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने और गैस की कालाबाजारी व अवैध भंडारण पर नकेल कसने के लिए जिलाधिकारी ने गैस वितरण से सम्बन्धित सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु कन्ट्रोल रूम की स्थापना की है। कंट्रोल रूम का मो0न0-8423675896 है, जिसपर आमजन अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कंट्रोल रूम के लिए नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नवनीत गोयल (मो. नं. 9412155781) हैं, जबकि एसडीएम श्री विजय यादव (मो.नं. 9358772891) द्वारा प्रातः 08:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक कंट्रोल रूम का पर्यवेक्षण किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने चारों तहसीलों के उपजिलाधिकारियों और क्षेत्राधिकारियों की भ्रमणशील रहकर एलपीजी गैस की कालाबाजारी व अवैध भंडारण को रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि कोई एजेंसी या व्यक्ति अवैध भंडारण या कालाबजारी में लिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने गैस एजेन्सियों पर सामान्य वितरण हेतु सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि ग्राहकों को नियमानुसार गैस सिलेण्डर उपलब्ध हो सके। इस संदर्भ में चारों तहसीलों में जिलाधिकारी द्वारा प्रवर्तन दलों का गठन कर औचक रूप से छापेमारी करने और स्टॉक रजिस्टर और वितरण की जांच करने का निर्देश दिया। इसके अलावा जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग तथा तेल कम्पनियों के नोडल अधिकारियों के साथ स्थानीय प्रशासन व पुलिस के अधिकारी भी भ्रमणशील रहेंगे।

जिलाधिकारी ने चैनलों / सोशल मीडिया प्लैटफार्म के मैसेजेज तथा वीडियो आदि पर कड़ी नजर रखने और भ्रम फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देशित किया है कि गैस सिलेण्डर के वितरण में कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न ना हो। इसके लिए गैस सिलिण्डर ले जाने वाले वाहनों को जनपद में पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

जिलाधिकारी ने कहा है एल०पी०जी० के सम्बन्ध में भारत सरकार द्वारा अस्थायी रूप से घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है तथा इसके अतिरिक्त पारदर्शी वितरण हेतु ओ०टी०पी० के माध्यम से रीफिल डिलीवरी की व्यवस्था की जा रही है। कोई भी उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग कर सकता है और बुकिंग के उपरांत एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति होम डिलीवरी के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अनावश्यक रूप से एलपीजी का भंडारण न करें और न ही गैस एजेंसियों पर भीड़ लगाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में पेट्रोल व डीजल की भी पर्याप्त उपलब्धता है।

जनपद में दिनांक 13.03.2026 को बुकिंग 9663 घरेलू गैस सिलेण्डर था। विगत दिवस की बुकिंग 11163 थी। दिनांक 13.03.2025 को जनपद में घरेलू गैस सिलेण्डरों का स्टाक 15343 था, जिसके सापेक्ष दिनांक 13.03.2026 को 9761 घरेलू गैस सिलेण्डरों की विकी हुयी। दिनांक 14.03.2026 को घरेलू गैस सिलेण्डरों का प्रारम्भिक स्टाक 5582 है। वितरण सुचारू रूप से जारी है और अबतक कोई समस्या नहीं है। जनपद में आईओसीएल की 18, बीपीसीएल की 09 और एचपीसीएल की 20 एजेंसियों के माध्यम से एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है।

DM Maharajganj

Maharajganj Police

#महराजगंज

Recent Posts