
#गोरखपुर#….. उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ कौड़ीराम के ब्लाक कार्यकारिणी की बैठक ब्लाक संसाधन केन्द्र कौड़ीराम के सभागार में हुई। बैठक का शुभारंभ माता सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए किया गया । ब्लॉक संयोजक वशिष्ठ त्रिपाठी ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए ब्लाक कार्यसमिति के गठन पर चर्चा किया गया । बैठक में इस बात पर चिन्ता व्यक्त किया गया कि विगत तीन वर्षो से ब्लाक कौड़ीराम में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान अपरिहार्य कारणों से नही हो रहा है जिससे ब्लॉक के शिक्षकों में असंतोष व्याप्त है जो ठीक नहीं है । इस पर विचार करते हुए निर्णय लिया गया कि सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान जल्द से जल्द किया जायेगा । बैठक में ब्लाक के समस्त शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए उसके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही गई।
उक्त बैठक में नवनियुक्त संयोजक बशिष्ठ त्रिपाठी जी का भव्य स्वागत किया गया । बैठक मे सह संयोजक सतीश चन्द व सुनीलध्वज सिंह, महेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, राकेश कुमार त्रिपाठी ,योगेन्द्र नारायण शुक्ल, शम्भू शरण दिवाकर ,सतेन्द्र कुमार सिंह ,श्याम प्रताप सिंह राकेश कुमार, राजेन्द्र नायक श्रीप्रकाश राम त्रिपाठी अमित राय आदित्य कुमार त्रिपाठी आदि सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।
प्रकाशचंद पाण्डेय की रिपोर्ट
गोरखपुर






