
मुरादाबाद : विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और बिना स्वीकृति की जा रही प्लाटिंग के खिलाफ आज रामपुर रोड क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। यह अभियान प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुभव सिंह के निर्देशन में चलाया गया। प्रवर्तन टीम ने रामपुर रोड स्थित टोल प्लाजा के पास मोहम्मद आबिद द्वारा करीब 1200 वर्ग मीटर क्षेत्र में किए जा रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई वाद संख्या 51/2025 के तहत जोन-3, सब-जोन-15अ में गुप्त रोगी हर मंगल को मिलेन हकीम की गई। इसके अलावा टीवीएस शोरूम के सामने प्रदीप सेठ द्वारा लगभग 1200 वर्ग मीटर क्षेत्र में की गई अवैध प्लाटिंग पर भी बुलडोजर चलाया गया। यह कार्रवाई वाद संख्या 54/2025 के अंतर्गत की गई। वहीं इलेक्ट्रॉनिक और फर्नीचर शोरूम के निकट जफरुद्दीन द्वारा करीब पांच बीघा भूमि पर विकसित की जा रही।
अवैध प्लाटिंग को भी प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई वाद संख्या 56/2025 के तहत की गई। एमडीए उपाध्यक्ष के अनुसार सभी स्थलों पर निर्माण और प्लाटिंग का कार्य बिना मानचित्र स्वीकृति एवं प्राधिकरण की अनुमति के किया जा रहा था, जिसके चलते नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि बिना मानचित्र स्वीकृति किसी भी प्रकार का निर्माण या प्लाटिंग अवैध और दंडनीय है। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
जसवीर सिंह की रिपोर्ट मुरादाबाद






