महासंग्राम टूर्नामेंट का समाजसेवी ने किया फीता काटकर उद्घाटन

कासगंज
मुकेश यादव

 

जनपद कासगंज के विकासखंड गंजडुण्डवारा के ग्राम धर्मपुर में महासंग्राम क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ रोहताश यादव समाजसेवी ने फीता काट कर किया, , जिसमे रोहतास यादव ने बच्चों को खेल से स्वास्थ्य एवं मानसिक लाभ के बारे में भी बताया, पिछड़ा क्षेत्र होने से कोई भी खेल ग्राउंड नहीं है भविष्य में इसके बारे में भी जनप्रतिनिधियों को सोचना चाहिए, जिससे खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को ऊपर स्तर पर जाने का मौका मिले। हमारे पटियाली विधानसभा क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, किंतु सुविधाओं के अभाव में सपना टूट जाता है, पूरा नहीं होता।
इस मौके पर क्रिकेट टीमें व क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे!

Recent Posts