file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

ग्वालियर की मानसी शर्मा बनीं यूथक्रिया ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन की गवर्निंग बॉडी सेक्रेटरी।

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए गौरव का क्षण

 

ग्वालियर, मध्य प्रदेश

 

युवा सशक्तिकरण और सामाजिक विकास के क्षेत्र में मध्य प्रदेश के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। ग्वालियर की निवासी मानसी शर्मा को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित यूथक्रिया ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन की गवर्निंग बॉडी में सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया गया है।

यह घोषणा संगठन के संस्थापक एवं अध्यक्ष राघब चंद्र नाथ द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में की गई। उन्होंने मानसी शर्मा की सराहना करते हुए कहा, “मानसी शर्मा का युवा नेतृत्व, शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में योगदान बेहद सराहनीय रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और दूरदर्शिता से संगठन को वैश्विक स्तर पर एक नई दिशा मिलेगी।”

मानसी शर्मा लंबे समय से जमीनी स्तर पर युवाओं को प्रेरित करने और सामाजिक बदलाव के कार्यों में सक्रिय रही हैं। अपनी इस नई और महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय भूमिका में वे संगठन की वैश्विक नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से चलाना, विभिन्न देशों के युवाओं, युवा संगठनों एवं वैश्विक संस्थाओं के साथ तालमेल बढ़ाने तथा नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाले युवा-केंद्रित कार्यक्रमों का संचालन करने का कार्य संभालेंगी।

यूथक्रिया ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन विश्वभर में युवाओं को एक मजबूत मंच प्रदान करने वाला एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठन है। इसका मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और सकारात्मक सामाजिक बदलाव को बढ़ावा देना है।

मानसी शर्मा की इस नियुक्ति पर ग्वालियर सहित पूरे प्रदेश के सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

Recent Posts