महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र ग्राम बदलवार में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट 🚨

बकरीद को लेकर बदलवार में प्रशासन अलर्ट 🚨

📍 महराजगंज

आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने बुधवार को थाना बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम सभा बदलवार का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए स्थानीय पुलिस को क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस या कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा, थाना प्रभारी बृजमनगंज, पुलिस बल एवं ग्राम सभा बदलवार के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

👉 प्रशासन का संदेश — “आपसी भाईचारा बनाए रखें, अफवाहों से बचें और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं।”

#Maharajganj #Brijmanganj #Bakrid2026 #UPPolice #DM #SP #Security #Peace #EidUlAdha #महराजगंज #बृजमनगंज #बकरीद #भारतवर्ष_समाचार_डिजिटल

Recent Posts