भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, कासगंज
कासगंज मे लोकमाता राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जन्म जयंती आदरणीय श्री नीरज शर्मा जी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन एवं उनके प्रेरणादायी कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ जिलाध्यक्ष श्री नीरज शर्मा जी द्वारा फीता काटकर किया गया। तत्पश्चात संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री नीरज शर्मा ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के त्याग, सेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं तथा हमें उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम को जिला महामंत्री श्री महेंद्र सिंह बघेल ने भी संबोधित किया तथा राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्री महेंद्र सिंह बघेल, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा डॉ. खूब सिंह लोधी, जिला कोषाध्यक्ष श्री शरद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष श्री सुरेश माहेश्वरी, जिला मंत्री विजयलक्ष्मी कश्यप, गौरव पाल नगर अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा कासगंज, पूर्व सैनिक सियाराम फौजी, दिनेश भास्कर, मनोज पाल, अजय शर्मा, हिमांशु उपाध्याय, राकेश पाल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट मुकेश यादव कासगंज।






