file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर यूथक्रिया ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन की बहुआयामी पहल, देशभर में चला जागरूकता अभियान

ग्वालियर, मध्य प्रदेश

विश्व तंबाकू निषेध दिवस २०२६ के अवसर पर यूथक्रिया ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस वर्ष की थीम “अनमास्किंग द अपील – काउंटरिंग निकोटीन एंड टोबैको एडिक्शन” पर केंद्रित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों से अवगत कराना रहा।
*तमिलनाडु में जन-जागरूकता:*
यूथक्रिया ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन के सदस्यों ने तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में घर-घर जाकर तंबाकू निषेध संबंधी जागरूकता पत्रक वितरित किए। स्थानीय नागरिकों को तंबाकू से होने वाले कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों की बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई।
*पश्चिम बंगाल में ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी:*
यूथक्रिया ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन और विद्यासागर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, दार्जिलिंग की एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया और तंबाकू विरोधी शपथ ली। सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
*असम में ऑनलाइन सेमिनार:*
इसी क्रम में यूथक्रिया ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन और एस. के. रॉय कॉलेज, काटलीछड़ा, असम की एनएसएस इकाई द्वारा “अनमास्किंग द अपील – काउंटरिंग निकोटीन एंड टोबैको एडिक्शन” विषय पर ऑनलाइन सेमिनार आयोजित किया गया।
इस अवसर पर यूथक्रिया ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष राघब चंद्र नाथ, उपाध्यक्ष सुश्री गोस्वामी, महासचिव मृणाल जोशी, सचिव मानसी शर्मा, साथ ही विद्यासागर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के निदेशक डॉ. बिजय कुमार झा तथा एस. के. रॉय कॉलेज, काटलीछड़ा के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बिमान भट्टाचार्जी उपस्थित रहे।।
यूथक्रिया के सचिव मानसी शर्मा ने कहा, “तंबाकू सिर्फ एक लत नहीं, बल्कि एक धीमा जहर है। हमारा लक्ष्य युवाओं को जागरूक कर एक स्वस्थ परिवेश का निर्माण करना है। चूज़ हेल्थ, नॉट टोबैको का संदेश हर घर तक पहुंचाना हमारा संकल्प है।”

Recent Posts