सोनौली बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: 01 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड के साथ तस्कर गिरफ्तार

भारतवर्ष समाचार डिजिटल

ब्यूरो चीफ महराजगंज: रत्नेश्वर कुमार

📞 मो. 9935252106

Oplus_131072

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना सोनौली पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त चेकिंग के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.30 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (उच्च गुणवत्ता का गांजा) बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 01 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सोनौली महेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में सीमा क्षेत्र में सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान 09 जून 2026 की रात भारत-नेपाल सीमा पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. इदरीश (34 वर्ष), पुत्र वीर मोहम्मद, निवासी रामनाथपुरम, तमिलनाडु के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना सोनौली में मु0अ0सं0 51/2026 के तहत धारा 8/20/23 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

पुलिस के अनुसार बरामद हाइड्रोपोनिक वीड अत्यंत महंगी एवं उच्च गुणवत्ता की मादक सामग्री है, जिसकी तस्करी अंतर्राज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के माध्यम से की जाती है। मामले की जांच जारी है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार, कांस्टेबल अश्वनी यादव, कांस्टेबल धीरज शाह तथा एसएसबी की सहायक सेनानायक प्रिया यादव, सहायक उपनिरीक्षक रामलाल, गौरव तिवारी एवं सुंदर लक्ष्मी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

भारतवर्ष समाचार डिजिटल

रत्नेश्वर कुमार

ब्यूरो चीफ, महराजगंज

📞 9935252106

#Maharajganj #SonouliBorder #HydroponicWeed #NDPSAct #UPPolice #BreakingNews #भारतवर्षसमाचारडिजिटल #RatneshwarKumar #MaharajganjNews

Recent Posts