क्षेत्राधिकारी निचलौल को भावभीनी विदाई, पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

भारतवर्ष समाचार डिजिटल

ब्यूरो चीफ महराजगंज: रत्नेश्वर कुमार

📞 मो.: 9935252106

महराजगंज। पुलिस कार्यालय महराजगंज में क्षेत्राधिकारी निचलौल के स्थानांतरण के उपरांत एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने क्षेत्राधिकारी को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उत्कृष्ट कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की।

पुलिस अधीक्षक ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए उज्ज्वल भविष्य एवं नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनके साथ बिताए गए अनुभव साझा किए और उनके कार्यों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के विभिन्न पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्राधिकारी के सुखद एवं सफल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

भारतवर्ष समाचार डिजिटल

रत्नेश्वर कुमार

ब्यूरो चीफ, महराजगंज

📞 9935252106

Recent Posts