महराजगंज: प्रदेश अध्यक्ष के आवास के सामने बना पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस डेढ़ साल में जर्जर, जांच की उठी मांग

भारतवर्ष समाचार डिजिटल। महराजगंज

मो.9935252106

Oplus_131072 

महराजगंज। जनपद के धनेवा-धनेई स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी के आवास के ठीक सामने लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस निर्माण के महज डेढ़ वर्ष के भीतर ही जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। भवन की दीवारों में दरारें, प्लास्टर उखड़ना तथा अन्य निर्माण संबंधी खामियां स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इतनी बड़ी धनराशि खर्च होने के बावजूद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों एवं ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में जब जनपद के प्रभारी मंत्री से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि यदि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अब देखना यह होगा कि करोड़ों रुपये की लागत से बने इस सरकारी भवन की गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवालों पर संबंधित विभाग क्या कदम उठाता है और जांच के बाद क्या तथ्य सामने आते हैं।

रिपोर्ट:

रत्नेश्वर कुमार

डिजिटल ब्यूरो चीफ, भारतवर्ष समाचार, महराजगंज

मो. 9935252106

Recent Posts