
भारतवर्ष समाचार डिजिटल ब्यूरो चीफ महराजगंज – रत्नेश्वर कुमार मो. 9935252106
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल नेतृत्व में जनपद की सर्विलांस सेल ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए CEIR पोर्टल एवं आधुनिक तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर विभिन्न प्रार्थना-पत्रों के आधार पर 105 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 31 लाख रुपये बताई जा रही है।
बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत सुपुर्द किए गए। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई तथा उन्होंने महराजगंज पुलिस एवं सर्विलांस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि जनपद में खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विगत तीन माह के दौरान महराजगंज पुलिस द्वारा कुल 307 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये है।
महराजगंज पुलिस की इस सराहनीय पहल से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। जनपद पुलिस आधुनिक तकनीक के माध्यम से जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
#UPPolice #UPPCares #MaharajganjPolice






