जर्नलिस्ट एसोसिएशन पश्चिमांचल रजि. (उ प्र) पत्रकारों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन।

रिपोर्टर जसवीर सिंह मुरादाबाद

जिला अधिकारी ने कहा कि पत्रकारों की समस्याएं हमारी समस्यायें..! जल्द निराकरण कराएंगे..!

जर्नलिस्ट एसोसिएशन पश्चिमांचल रजि. (उ प्र) की जिला इकाई मुरादाबाद के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश भारद्वाज के नेतृत्व में जिलाधिकारी डॉ.राजेन्द्र पेंसिया से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी का सम्मान करते हुए उन्हें पत्रकारों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में पत्रकारों की निम्न समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी गई।

 

1- जनपद के शहरी व ग्रामीणांचल के गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी संस्था का आई कार्ड दिखाने पर जिला चिकित्सालय से दवाइयों की निशुल्क खरीद की व्यवस्था करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को अपने स्तर से निर्देशित करने का कष्ट करेंगे,क्योकि दैनिक व साप्ताहिक समाचार पत्रों के संपादक एवं संवाददाता अल्प आय वाले लोग है।

 

2- जनपद की प्राइवेट बसों में उनकी एसोशिएशन को निर्देश दिये जायें कि पत्रकारों को कवरेज करने के लिये निशुल्क सुविधाएं प्रदान की जायें।

 

3- जनपद के थानों में किसी भी पत्र‌कार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने से पहले उस मामले की जांच सी ओ स्तर के अधिकारी से कराने के बाद ही कार्यवाही की जाय। इस सम्बन्ध में अपने स्तर से निर्देशित करने का कष्ट करें।

 

4- जनपद में प्रायः देखने में आ रहा है कि प्रेस लिखे बाहन भारी तादाद में घूम रहे है जबकि बड़ी संख्या में लग्जरी वाहनों पर भी प्रेस शब्द का इस्तेमाल किया जा रहा है, कृपया अपने स्तर से जिला सूचना अधिकारी एवं आरटीओं पर्वतन को इस सम्बन्ध में निर्देशित करने का कष्ट करेंगे।

 

5- संगठन की बैठकों के लिये पत्रकारों को स्थान के लिये अत्याधिक कठिनाई का सामना करना पढ़‌ता है, आपसे अनुरोध है कि पत्रकारों के सामाजिक हितो एवं आर्थिक समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए P.W.B गेस्ट हाउस व सर्किट हाउस मे वैठक करने के लिये अपने स्तर से सक्षम अधिकारी को निर्देशित करने का कष्ट करेंगे।

 

6- हर माह एक दिन तय करके जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की एक मासिक वैठक अवश्य बुलाये जिसमे पत्रकार गण अपनी अपनी समस्याएं दोनों अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे इससे प्रशासन और प्रेस के बीच आपसी तालमेल बेहतर बनेगा।

 

प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की। जिलाधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

मोहित शर्मा जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा उपाध्यक्ष भावेश शर्मा महासचिव दीपक कपूर, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता,मोहित गुप्ता,गुलशन गुप्ता,मिडिया प्रभारी सुनील तोमर,जसवीर सिंह, संजीव सिंह,पूनम सागर नरेश कुमार रवि रूहेला,सुधीर शर्मा, आदि पत्रकार साथी मौजूद रहे।

Recent Posts