file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

पुलिस चौकी परिसर में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

भारतवर्ष समाचार डिजिटल। मध्यप्रदेश

सागर (मध्यप्रदेश)। सागर शहर की शनीचरी पुलिस चौकी परिसर में 28 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजू अठ्या के रूप में हुई है, जो हलवाई का कार्य करता था। शव पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, राजू मंगलवार शाम करीब 6 बजे घर आया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह शनीचरी पुलिस चौकी परिसर में उसका शव मिलने की सूचना पर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। शव पर कई स्थानों पर चोट के निशान दिखाई देने से परिजनों का संदेह और गहरा गया।

परिजनों का आरोप है कि दो दिन पूर्व राजू का कुछ लोगों से विवाद हुआ था, जिसमें उसके साथ मारपीट भी की गई थी। इसी कारण वे इस घटना को सामान्य मौत नहीं मान रहे हैं और हत्या की आशंका जता रहे हैं।

वहीं पुलिस का कहना है कि युवक शराब पीने का आदी था। देर रात उसने डायल-112 पर फोन कर अपनी मां को गोली मारने की सूचना दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन जांच में ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई। पुलिस के अनुसार युवक नशे की हालत में था और उसने स्वयं को भी चोट पहुंचाई थी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद वह अस्पताल से चला गया। कुछ समय बाद उसका शव शनीचरी पुलिस चौकी परिसर में मिला।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद पुलिस चौकी की सुरक्षा व्यवस्था और रात्रिकालीन निगरानी को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।

— भारतवर्ष समाचार डिजिटल

मध्यप्रदेश, जिला सागर

रिपोर्टर : मनोज मेहरा

Recent Posts