ड्यूटी से लौट रहे पीएसी जवान की सड़क हादसे में मौत ट्रांसफार्मर लदी पिकअप ने बाइक को रौंदा, चालक फरार

भारतवर्ष समाचार डिजिटल | बुलंदशहर

बुलंदशहर। जनपद के औरंगाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पीएसी जवान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा औरंगाबाद–जहांगीराबाद मार्ग पर गांव रतनपुर भट्टे के सामने हुआ, जहां ट्रांसफार्मर से लदी तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

मृतक की पहचान प्रशांत जाटव निवासी ग्राम जवासा, थाना खानपुर के रूप में हुई है। वह 41वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद में तैनात थे और ड्यूटी पूरी कर अपने घर लौट रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और जवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना मिलते ही औरंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि फरार चालक को शीघ्र गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

भारतवर्ष समाचार डिजिटल दिवंगत पीएसी जवान प्रशांत जाटव को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

#भारतवर्ष_समाचार_डिजिटल #Bulandshahr #बुलंदशहर #RoadAccident #PAC #UPPolice #BreakingNews #UttarPradesh

Recent Posts