भारतवर्ष समाचार डिजिटल
ब्यूरो चीफ महराजगंज – रत्नेश्वर कुमार
मो. 9935252106

महराजगंज। ठूठीबारी थानाध्यक्ष के कार्य व्यवहार एवं पत्रकारों के प्रति कथित अभद्रता के मामले को लेकर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक महराजगंज को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि यदि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो पत्रकार संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आगे की रणनीति तय करने के लिए बाध्य होंगे। पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की कि मीडिया कर्मियों के सम्मान एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के माहौल को बनाए रखने के लिए मामले का शीघ्र संज्ञान लिया जाए।
प्रेस क्लब के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार एवं प्रेस क्लब के सदस्य मौजूद रहे।
✍️ भारतवर्ष समाचार डिजिटल
ब्यूरो चीफ महराजगंज – रत्नेश्वर कुमार
मो. 9935252106
#भारतवर्ष_समाचार_डिजिटल #महराजगंज #ठूठीबारी #प्रेस_क्लब #पत्रकार #एसपी_महराजगंज #ज्ञापन #जांच_की_मांग #BreakingNews #UPNews #MaharajganjNews #Journalism #LatestNews #HindiNews #ViralNews #fbreelsviral #trendingreels #viralreelsindia #foryou #reelitfeelit






