भारतवर्ष समाचार डिजिटल | महराजगंज
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, महराजगंज में छात्रसंघ अध्यक्ष पद प्रत्याशी कविशंकर पांडेय ने वर्ष 2024 से 2026 तक के पात्र छात्र-छात्राओं को अब तक वितरित न किए गए टैबलेट के शीघ्र वितरण की मांग को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उन्होंने कहा कि सरकार की डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने वाली टैबलेट योजना का लाभ सभी पात्र विद्यार्थियों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचना चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024, 2025 एवं 2026 के अनेक छात्र-छात्राएं अभी भी टैबलेट मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक से मांग की कि संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर शेष टैबलेट का वितरण जल्द कराया जाए, ताकि सभी पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिल सके।
इस दौरान अभय कुमार, साहिल अली, गोपाल गुप्ता सहित अन्य छात्र भी मौजूद रहे और टैबलेट वितरण की मांग का समर्थन किया।
✍️ भारतवर्ष समाचार डिजिटल
ब्यूरो चीफ, महराजगंज : रत्नेश्वर कुमार
मो. : 9935252106
#Tags:
#भारतवर्षसमाचारडिजिटल #महराजगंज #DIOS
#कविशंकरपांडेय #छात्रसंघ #टैबलेटवितरण #DigitalEducation #UPNews #MaharajganjNews #StudentUnion #EducationNews #BreakingNews #RatneshwarKumar






